रॉबर्ट्सगंज: शक्तिनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 18 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
शक्तिनगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम के द्वारा पैदल गस्त एवं चेकिंग के आधार पर बस स्टैण्ड चौराहा एवं शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते समय कुल 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, बाद गिरफ्तारी नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।