शनिवार दोपहर 2 बजे रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के गांव अंबोली में शिव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यकरण के लिए लगभग 82 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास विधायक देवेंद्र निम द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।