गणेश नगर में पुलिस को जुआ फड़ की सूचना देनेवाले समाजसेवी युवक को माफियाओं ने पीटा, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
गणेश नगर में जुआ फड़ पकड़वाने के बाद जुआ माफिया सोनू सिंधी व उसके गुर्गों ने घेरकर समाजसेवी सुजीत साकेत को पीट दिया । घायल सुजीत ने कोलगवां थाने में रिपोर्ट की थी, लेकिन पुलिस ने न तो Fir दर्ज की और न ही आरोपियों को पकड़ा । एक हफ्ते बाद रविवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने सामान्य रिपोर्ट दर्ज की है । आरोपी जुआं माफिया खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।