कोतवाली थाना छेत्र अंतर्गत ऊंचवा टोला के पास क्रेन ने बाइक सवार को रौंद दिया है,जिससे वह गंभीर रूप से घायल है घायल व्यक्ति ऊंचवा टोला निवासी धर्मेंद्र सिंह बताया जा रहा है घायल के परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार की रात लगभग 12 बजे सतना नदी के पास से अपने घर ऊंचवा टोला जा रहा था तभी शनि मंदिर पेट्रोल टंकी के पास शानू क्रेन ने उसे रौंद दिया।