भाद गांव निवासी अभिषेक प्रजापति नागौद से बाइक से अपने घर गांव आ रहा था । बरेठिया के पास बेलगाम ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी । जिसमें बाइक सवार अभिषेक लहुलुहान होकर सड़क पर बेहोश पड़ा था । शनिवार रात 1130 बजे घायल अभिषेक को सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. ने मृत घोषित कर दिया । नागौद पुलिस घटना की जांच तफ्तीश कर रही है ।