सतना के ईदगाह चौराहा क्षेत्र में शनिवार रात एक गाय नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम को सूचना दी। निगम के न पहुंचने पर दो युवक नाले में उतरे और रस्से की मदद से गाय को बचाने की कोशिश की। एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया को सोशल मीडिया से घटना की जानकारी मिली। उन्होंने नगर निगम की टीम को सूचित किया। इसके बाद निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।