गया टाउन सीडी ब्लॉक: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, कहा- पुलिस ने नहीं की है कोई बर्बरता
गया में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर रिवॉल्वर लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना गलत नहीं है और इस मामले में पुलिस ने कोई बर्बरता नहीं की। मांझी ने अरवल गोलीकांड का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार घटनाओं की वास्तविकता जांच के बाद सामने आती है