रविवार सुबह 9 बजे सामने आई जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के पिंटो पार्क में निर्माणाधीन मकान पर सेंट्रिंग का काम कर रहे एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।