हाथरस: मोहल्ला लाला का नगला निवासी एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मोहल्ला लाला का नगला निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है।