धनवार: मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का समारोह में सम्मान
धनवार प्रखंड क्षेत्र स्थित +2 वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय, डोरंडा में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।