दमोह: बिजौरी में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.20 लाख का मशरूका जब्त
Damoh, Damoh | Apr 17, 2026 दमोह देहात थाना पुलिस ने ग्राम बिजौरी में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 21 हजार 970 रुपए नगद, 52 ताशपत्ते, एक चार्जिंग बल्ब और पांच मोटरसाइकिल सहित करीब 3.20 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।