Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

आ रहे हैं कमलनाथ जी आप जनता नहीं,आप सब मेरा परिवार है l धन्यवाद मेरे पिछोर के परिवारजन एवं कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता l

88.4k views | Pichhore, Shivpuri | Nov 6, 2023

MORE NEWS

स्कूल बसों पर कार्रवाई के बाद प्राइवेट स्कूल संचालकों में हड़कंप, खनियाधाना-पिछोर में अनियमित संचालन पर उठे सवाल*

Sukhdev Shingh Sonu Yadav Vivek Yadav SP Shivpuri PRO Shivpuri Collector Shivpuri Department of School Education, Madhya Pradesh Pritam Lodhi Pradhuman Singh Tomar Jyotiraditya M Scindia Jasmant Jatav

स्कूल बसों पर कार्रवाई के बाद प्राइवेट स्कूल संचालकों में हड़कंप, खनियाधाना-पिछोर में अनियमित संचालन पर उठे सवाल* Sukhdev Shingh Sonu Yadav Vivek Yadav SP Shivpuri PRO Shivpuri Collector Shivpuri Department of School Education, Madhya Pradesh Pritam Lodhi Pradhuman Singh Tomar Jyotiraditya M Scindia Jasmant Jatav

Pichhore, Shivpuri | Jul 15, 2026

उत्कृष्ट विद्यालय में 97 छात्र-छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, विधायक खटीक बोले - मन लगाकर पढ़ाई करें

शिवपुरी- करेरा के उत्कृष्ट विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक के मुख्य आतिथ्य में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री खटीक ने 97 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान कीं।

इस अवसर पर विधायक श्री खटीक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए इसके लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, छात्रवृत्ति, लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल जैसी योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि "आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करें, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है।" विधायक ने बताया कि विद्यालय के विकास कार्यों के लिए 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होकर भेजी जा चुकी है, जिसका उपयोग विद्यालय हित में किया जाए।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और स्वागत गीत से हुई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, विधायक प्रतिनिधि पवन निगोती, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा, विद्यालय प्राचार्य अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट विद्यालय में 97 छात्र-छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, विधायक खटीक बोले - मन लगाकर पढ़ाई करें शिवपुरी- करेरा के उत्कृष्ट विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक के मुख्य आतिथ्य में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री खटीक ने 97 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान कीं। इस अवसर पर विधायक श्री खटीक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए इसके लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, छात्रवृत्ति, लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल जैसी योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि "आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करें, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है।" विधायक ने बताया कि विद्यालय के विकास कार्यों के लिए 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होकर भेजी जा चुकी है, जिसका उपयोग विद्यालय हित में किया जाए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और स्वागत गीत से हुई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, विधायक प्रतिनिधि पवन निगोती, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा, विद्यालय प्राचार्य अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Pichhore, Shivpuri | Jul 14, 2026

🚨कलेक्टर अर्पित वर्मा की संवेदनशीलता से जनसुनवाई में हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान🚨

शिवपुरी- जिला मुख्यालय पर आज आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सैकड़ों आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों से आई राजस्व संबंधी शिकायतों पर उन्होंने तुरंत संबंधित तहसीलदारों को फोन कर अपने मोबाइल से आवेदनों की फोटो भेजी और समय-सीमा में निराकरण के सख्त आदेश दिए।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 4 युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश भी सौंपे। श्री नमन खरे, श्री प्रियांशु शर्मा और श्री संदीप चौहान को पटवारी तथा श्री मनोज आदिवासी को चौकीदार पद पर नियुक्ति पत्र दिए गए। वहीं 2 महीने से जन्म प्रमाण पत्र सुधार के लिए भटक रहे मटियारा निवासी सफीक खान की दिव्यांग बेटी एरिश खान का नया डिजिटल प्रमाण पत्र जनसुनवाई के दौरान ही बनवाकर कलेक्टर ने स्वयं बच्ची को सौंपा।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनता की जायज समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को संवेदनशील होकर समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🚨कलेक्टर अर्पित वर्मा की संवेदनशीलता से जनसुनवाई में हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान🚨 शिवपुरी- जिला मुख्यालय पर आज आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सैकड़ों आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों से आई राजस्व संबंधी शिकायतों पर उन्होंने तुरंत संबंधित तहसीलदारों को फोन कर अपने मोबाइल से आवेदनों की फोटो भेजी और समय-सीमा में निराकरण के सख्त आदेश दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 4 युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश भी सौंपे। श्री नमन खरे, श्री प्रियांशु शर्मा और श्री संदीप चौहान को पटवारी तथा श्री मनोज आदिवासी को चौकीदार पद पर नियुक्ति पत्र दिए गए। वहीं 2 महीने से जन्म प्रमाण पत्र सुधार के लिए भटक रहे मटियारा निवासी सफीक खान की दिव्यांग बेटी एरिश खान का नया डिजिटल प्रमाण पत्र जनसुनवाई के दौरान ही बनवाकर कलेक्टर ने स्वयं बच्ची को सौंपा। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनता की जायज समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को संवेदनशील होकर समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Pichhore, Shivpuri | Jul 14, 2026