स्वस्थ कोरिया, सशक्त कोरिया। 🩺🌿
आज जिला स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान योजनाओं, महामारी नियंत्रण एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में निर्देश दिए गए कि—
✅ टीकाकरण एवं सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की डेटा एंट्री समय पर हो।
✅ आकांक्षी विकासखंड के स्वास्थ्य सूचकांकों में उल्लेखनीय सुधार लाया जाए।
✅ हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज स्क्रीनिंग में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
✅ कम जन्म वजन एवं कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान, उपचार और एनआरसी में भर्ती सुनिश्चित हो।
✅ जननी सुरक्षा योजना एवं जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के हितग्राहियों को समयबद्ध भुगतान किया जाए।
✅ बरसात के मौसम में संभावित महामारी पर त्वरित कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह सतर्क रहे।
हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @mohfwindia @healthcggov
#KoreaDistrict #healtforall #CMOChhattisgarh #Chhattishgarh #GoodGovernance
1 views | Korea, Chhattisgarh | Jul 13, 2026