जुबली तालाब,चाईबासा का नियमित रखरखाव की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक त्रिशानु राय ने सोमवार को नगर परिषद,चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू को पत्र लिखा है। मांग पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि शहर में स्थित ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक महत्व का जुबली तालाब वर्तमान समय में अत्यंत दयनीय स्थिति में है।