डुमरा: भाजपा जिला प्रवक्ता शत्रुघ्न यादव का पलटवार, सुरसंड नगर अध्यक्ष के आरोपों को बताया झूठा
सीतामढ़ी भारतीय जनता पार्टी के सीतामढ़ी जिला मुख्य प्रवक्ता शत्रुघ्न यादव ने सुरसंड नगर अध्यक्ष पप्पू चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता के भाई विनोद गुप्ता द्वारा सरकारी जमीन दिखाए जाने का आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक है।