भोरे: लखराव शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया, आशीर्वाद दीया जलाकर मंगलकामना की
भोरे प्रखंड के लखराव शिव मंदिर के परिसर में गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे भाजपा सिसई मंडल और भोरे पूर्वी मंडल सहित प्रखंड के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को पुरे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में आशिर्वाद दिया जलाकर प्रधानमंत्री के दिर्घायु होने के लिए मंगल कामना की गई।