कटघोरा: भारी विरोध के बीच बांकी सब्जी मंडी के पुनर्निर्माण पर बनी सहमति, 70% हिस्से में होगा निर्माण
Katghora, Korba | May 27, 2026 बांकिमोंगरा सब्जी मार्केट के पुनर्निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। नगर पालिका, तहसीलदार और पुलिस की टीम शेड हटाने पहुंची थी। इस दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा भी विरोध में शामिल हुए। कई घंटों तक चले प्रदर्शन के बाद सभी पक्षों में सहमति बनी।