रायडीह: तेतरटोली गांव के एक घर में भोजन कर रहे परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, दंपति समेत 9 वर्षीय बेटा घायल।
Raidih, Gumla | Jul 2, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के तेतरटोली गांव में बुधवार रात तेज बारिश के दौरान एक परिवार पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। घर के अंदर भोजन कर रहे दंपति और उनका 9 वर्षीय बेटा वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गए। तीनों को गुरुवार दोपहर 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।