हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में एक माह से ठप पड़ा रेलवे गेट संख्या 25 के अंडरब्रिज का निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश
रेलवे लाइन के गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य पिछले एक माह से पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था का ठेकेदार मजदूरों सहित मौके से गायब है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। करीब तीन माह पूर्व शुरू हुए इस निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी रही है और अब तक चौथाई काम भी