पोकरण: आरएमजीबी बैंक सत्याया में करीब 71 लाख रुपए के गबन के मामले के मास्टरमाइंड रघुनाथ राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार
RMGB से कुटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार करके करीब 71 लाख रुपए गबन के आरोपी को आज पुलिस थाना साइबर क्राइम जैसलमेर द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया गौरतलब है कि गत 29-6-2023 को राजस्थान मरुधर ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस थाना नाचना में करीब 71लाख रुपए गबन के मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी,जिसके मास्टरमाइंड रघुनाथ राम को आज गिरफ्तार कर लिया गया है ।