पोकरण: जिला परिषद CEO भागीरथ बिश्रोई ने पंचायत समिति सांकड़ा का किया निरीक्षण, 7 लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जिला परिषद सीईओ भागीरथ बिश्रोई ने आज पंचायत समिति सांकड़ा का औचक निरीक्षण किया। सीईओ भागीरथ बिश्रोई के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, वहीं 7 लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के सीईओ ने आदेश जारी किए हैं। सीईओ ने पंचायत समिति सांकड़ा कार्यालय में विकास कार्यों की सरपंच समंदर सिंह से जानकारी भी ली।