बांगरमऊ: गंगा कटान पर सख्त हुए बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, अधिकारियों के साथ कटान स्थल का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक फतेहपुर चौरासी अंतर्गत शिवराजपुर-हिन्दूपुर मार्ग पर गंगा कटान की समस्या को लेकर विधायक श्रीकांत कटियार ने सोमवार दोपहर 4 बजे अधिकारियों के साथ कटान स्थल का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत जाजामऊ गैर एहतमाली के मजरा कुसेहर बंगला और मतलबपुर जोलहा के पास हालात का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की गई। व