गढ़वा: अम्बेडकर चेतना मंच ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
Garhwa, Garhwa | Jan 4, 2025 अम्बेडकर चेतना मंच के तत्वधान में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन रमना प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध संसद भवन में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है जो काफी निंदनीय है।