गढ़वा: गढ़वा के अखोरीतहले गांव में ईश्वरी गुप्ता की पुत्री रूपा कुमारी ने कीटनाशक खाकर दी जान
Garhwa, Garhwa | Jan 4, 2025 गढ़वा मंझिआव थाना क्षेत्र के अखोरीतहले गांव निवासी ईश्वरी गुप्ता की पुत्री रूपा कुमारी ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों ने शव को सदर अस्पताल से लेकर घर चले गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था उसके बाद वह कीटनाशक खा गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।