गढ़वा: डॉ भीमराव अंबेडकर चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में “जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान” की हुई शुरुआत
Garhwa, Garhwa | Jan 4, 2025 गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में “जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान” की शुरुआत शनिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी निर्देश पर हुआ।