कांके: रांची के नामकुम में पुल बनाने वाले संवेदक से लेवी मांगने के 2 आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2025 रांची के नामकुम में पुल बनने वाले संवेदक से लेवी मांगने के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची के नामकुम में पुल बनने वाले संवेदक से MCC के नाम पर लेवी की मांग की जा रही थी और लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा था।