सेन्हा: चितरी अंबा टोली में एनआईए और एटीएस ने अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को पकड़ा
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली से शुक्रवार शाम लगभग 3:30 एनआईए और एटीएस ने अलकायदा का संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी क़ो गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि एटीएस झारखंड और स्पेशल सेल दिल्ली ने कांड संख्या 301/24 में आरोपी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है