हमीरपुर: हमीरपुर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर संगोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं जनजागरूकता को लेकर एक संगोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं सहित नगर क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया