राजगढ़ी: डीएम प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री हाईवे पर स्यानचट्टी व ओजरी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
शनिवार दोपहर 1 बजे डीएम प्रशांत आर्य अधिकारियों के साथ ओजरी के पहुंचे। वहां डीएम नव निर्मित वैली ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान, डीएम आर्य पुल की भार वहन क्षमता, फाउंडेशन की मजबूती और पुल को जोड़ने वाले एप्रोच रोड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।