राजगढ़ी: रवाईं घाटी के रुद्रेश्वर महाराज के प्रसिद्ध देवराणा मेला यानि डांडा की जातर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा
शुक्रवार शाम 4 बजे रवाईं घाटी के प्रसिद्ध देवराणा में रुद्रेश्वर महाराज के डांडा की जातर मेले में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहां 65 गांव के ग्रामीण रुद्रेश्वर महाराज के दर्शन के लिए देवराणा पहुंचे। देवराणा में रुद्रेश्वर महाराज की विशेष पूर्जा अर्चना की गई।महिलाओं ने देव डोली के साथ रसौं- तांदी नृत्य कर रंवाई की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश की।