पातेपुर: पातेपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में आरोप प्रत्यारोप एवं हंगामे के बीच BDC की बैठक सम्पन्न, नवजात की मौत का मामला गरमाया।
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार की दोपहर 3 बजे काफी आरोप प्रत्यारोप एवं हंगामा के बीच BDC की बैठक सम्पन्न हो गई। बैठक में मुख्य मुद्दा पातेपुर CHC में बीते दिनों दो नवजात की मौत रहा। मुद्दे को लेकर काफी देर रात प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि में तीखी बहस चलती रही। इसके अलावे जीविका, मनरेगा, शिक्षा, राजस्व समेत विभिन्न मुद्दों पर भी बहस चली।