अतरी: महिला की हत्या मामले के आरोपित पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Atri, Gaya | Jun 11, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के भिठरा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि 23 मई को भिठरा गांव निवासी रंजू देवी की हत्या कर शव को जला दिया गया था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतका के परिजनों द्वारा 25 मई को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई