बेरमो: फुसरो में गरजेगा बुलडोजर, नगर परिषद की अंतिम चेतावनी, खुद हटा लें कब्जा वरना चलेगा बुलडोजर
Bermo, Bokaro | May 15, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी जारी की है। शुक्रवार समय लगभग साढ़े 11 बजे कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदार और फुटपाथ विक्रेता तुरंत हट जाएं।