Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जब सम्मानजनक जीवन की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित किया गया, तब अगला महत्वपूर्ण प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित था। लंबे समय तक भारत में किसी गंभीर बीमारी का मतलब अक्सर परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाना या फिर इलाज से समझौता करना होता था। इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया गया। पिछले बारह वर्षों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की गई, जो लोगों तक उनकी जरूरत के समय पहुँचती है, गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराती है और इलाज के खर्च के कारण परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देती। दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई पहलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और व्यापक बनाया है। उन्होंने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए जिसमें 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती कवर शामिल हैं। सार्वजनिक बीमा के तहत 1,80,435 करोड़ रुपये का इलाज किया गया। हर दिन 40,000 से अधिक दावे निपटाए गए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 36,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और समाज के 40 प्रतिशत सबसे जरूरतमंद (गरीब) परिवारों के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है।  इसी तरह आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 1.20 करोड़ वरिष्ठ नागरिक नामांकित हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 3,000 करोड़ रुपये के 13.84 लाख से अधिक उपचार मिले। देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब उसकी महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर हों। इस सरकार की सोच केवल महिलाओं के कल्याण तक सीमित नहीं रही। प्रयास यह रहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर, संसाधन और अधिकार सीधे उपलब्ध कराए जाएँ। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सुरक्षा सुनिश्चित हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े। पूंजी, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को उनके हाथों तक पहुँचाने की इसी सोच का परिणाम नीचे दिए गए आंकड़ों में दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का बदलाव महिलाओं को कल्याण की प्राप्तकर्ता मानने से हटकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का है। यह नारा नहीं, नीति है। उन्होंने बताया क

Panipat, Panipat | Jun 14, 2026

MORE NEWS

गांव बापौली में बीडीपीओ शक्ति सिंह ने विधायक के निजी सचिव विजय शेखर, शारिक व सफाई कर्मियों के साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। गांव में स्वच्छता को लेकर साफ सफाई कराई। सभी को प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।

गांव बापौली में बीडीपीओ शक्ति सिंह ने विधायक के निजी सचिव विजय शेखर, शारिक व सफाई कर्मियों के साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। गांव में स्वच्छता को लेकर साफ सफाई कराई। सभी को प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।

Panipat, Panipat | Jun 24, 2026

3 साल के मासूम कागला रेतकर ह+त्या, सौतेला पिता ही निकला कातिल...

 3 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में बच्चे का सौतेला पिता ही हत्यारा निकला, जिसे अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 21 जून को Shiv Durga Vihar Lakkarpur स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना Surajkund Police Station में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध शाखा सेक्टर-16 को सौंपी गई।

प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-2) वरुण कुमार दहिया ने बताया कि उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशांत (23), निवासी SGM Nagar को 23 जून को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले रैपिडो चालक था, जहां उसकी मुलाकात बच्चे की मां से हुई थी। दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बाद में उन्होंने लव मैरिज कर ली थी। महिला का पहले पति से एक 3 वर्षीय बेटा था। बताया जा रहा है कि आरोपी को बच्चा पसंद नहीं था, जिस कारण घर में अक्सर विवाद रहता था।

घटना से एक दिन पहले आरोपी अपनी ससुराल पहुंचा था, जबकि उसकी पत्नी पहले से ही मायके में थी। 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने कथित रूप से चाकू से बच्चे की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।

3 साल के मासूम कागला रेतकर ह+त्या, सौतेला पिता ही निकला कातिल... 3 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में बच्चे का सौतेला पिता ही हत्यारा निकला, जिसे अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 21 जून को Shiv Durga Vihar Lakkarpur स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना Surajkund Police Station में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध शाखा सेक्टर-16 को सौंपी गई। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-2) वरुण कुमार दहिया ने बताया कि उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशांत (23), निवासी SGM Nagar को 23 जून को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले रैपिडो चालक था, जहां उसकी मुलाकात बच्चे की मां से हुई थी। दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बाद में उन्होंने लव मैरिज कर ली थी। महिला का पहले पति से एक 3 वर्षीय बेटा था। बताया जा रहा है कि आरोपी को बच्चा पसंद नहीं था, जिस कारण घर में अक्सर विवाद रहता था। घटना से एक दिन पहले आरोपी अपनी ससुराल पहुंचा था, जबकि उसकी पत्नी पहले से ही मायके में थी। 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने कथित रूप से चाकू से बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।

Panipat, Panipat | Jun 24, 2026

पार्षद प्रदीप टोंगर की दखल से रुकी तोड़फोड़...

मालेरना  गांव (रामनगर कॉलोनी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब DTP विभाग की टीम अचानक तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, न तो किसी तरह का पूर्व नोटिस दिया गया था और न ही कोई समय दिया गया, जिसके बाद लोग अचानक हुई कार्रवाई से हैरान रह गए।

जैसे ही बुलडोजर और टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच वार्ड नंबर 44 के  पार्षद प्रदीप टोंगर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए अधिकारियों से बातचीत शुरू की।

पार्षद ने अधिकारियों के सामने कॉलोनीवासियों की बात रखी और कहा कि यह क्षेत्र अभी ऑथराइजेशन प्रक्रिया में है, इसलिए बिना उचित सूचना के तोड़फोड़ करना उचित नहीं होगा। काफी देर चली बातचीत के बाद आखिरकार तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय लोगों का आरोप रहा कि DTP टीम ने बिना किसी नोटिस और समय दिए सीधे कार्रवाई शुरू करने की कोशिश की, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

हालांकि बाद में बातचीत और समझदारी के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और घरों पर चलने वाली कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई।

MalernaVillage #RamnagarColony #PradeepTongar #CouncillorAction #DTPAction #DemolitionDrive #BulldozerAction #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

पार्षद प्रदीप टोंगर की दखल से रुकी तोड़फोड़... मालेरना गांव (रामनगर कॉलोनी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब DTP विभाग की टीम अचानक तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, न तो किसी तरह का पूर्व नोटिस दिया गया था और न ही कोई समय दिया गया, जिसके बाद लोग अचानक हुई कार्रवाई से हैरान रह गए। जैसे ही बुलडोजर और टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच वार्ड नंबर 44 के पार्षद प्रदीप टोंगर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए अधिकारियों से बातचीत शुरू की। पार्षद ने अधिकारियों के सामने कॉलोनीवासियों की बात रखी और कहा कि यह क्षेत्र अभी ऑथराइजेशन प्रक्रिया में है, इसलिए बिना उचित सूचना के तोड़फोड़ करना उचित नहीं होगा। काफी देर चली बातचीत के बाद आखिरकार तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय लोगों का आरोप रहा कि DTP टीम ने बिना किसी नोटिस और समय दिए सीधे कार्रवाई शुरू करने की कोशिश की, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। हालांकि बाद में बातचीत और समझदारी के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और घरों पर चलने वाली कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई। MalernaVillage #RamnagarColony #PradeepTongar #CouncillorAction #DTPAction #DemolitionDrive #BulldozerAction #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 24, 2026

तीन दिन से 40 फीट गहरे कुएं में फंसा था बेजुबान...

मोहना गांव में एक बेजुबान की जिंदगी बचाने के लिए चले रेस्क्यू ऑपरेशन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां एक डॉग करीब तीन दिनों से 40 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ था, जिसके कारण उसकी जान पर बन आई थी।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पहले फायर ब्रिगेड की टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास किए गए, लेकिन डॉग को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी। कुएं की गहराई और परिस्थितियों के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।

इसी बीच पशु प्रेमी प्रीति दुबे की डॉग रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रीति दुबे की टीम ने डॉग को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि डॉग पिछले तीन दिनों से कुएं में फंसा हुआ था और उसकी हालत लगातार कमजोर होती जा रही थी। ऐसे में समय रहते हुए रेस्क्यू होना उसके लिए किसी नई जिंदगी से कम नहीं था।

मोहना गांव में हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोग प्रीति दुबे और उनकी टीम की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं, जिन्होंने मौत के मुंह में फंसे एक बेजुबान को सुरक्षित बाहर निकालकर उसे नया जीवन दिया।

तीन दिन से 40 फीट गहरे कुएं में फंसा था बेजुबान... मोहना गांव में एक बेजुबान की जिंदगी बचाने के लिए चले रेस्क्यू ऑपरेशन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां एक डॉग करीब तीन दिनों से 40 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ था, जिसके कारण उसकी जान पर बन आई थी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पहले फायर ब्रिगेड की टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास किए गए, लेकिन डॉग को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी। कुएं की गहराई और परिस्थितियों के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। इसी बीच पशु प्रेमी प्रीति दुबे की डॉग रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रीति दुबे की टीम ने डॉग को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि डॉग पिछले तीन दिनों से कुएं में फंसा हुआ था और उसकी हालत लगातार कमजोर होती जा रही थी। ऐसे में समय रहते हुए रेस्क्यू होना उसके लिए किसी नई जिंदगी से कम नहीं था। मोहना गांव में हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोग प्रीति दुबे और उनकी टीम की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं, जिन्होंने मौत के मुंह में फंसे एक बेजुबान को सुरक्षित बाहर निकालकर उसे नया जीवन दिया।

Panipat, Panipat | Jun 24, 2026

शहर के मशहूर संगीतज्ञ मनमोहन भारद्वाज को मिल रही हैं धमकियां...
इलाज के लिए पड़ोसी से लिए थे 6.10 लाख अब सवा तीन करोड़ की कोठी हड़पना चाहता है।
#ManmohanBhardwaj 
#Threats 
#PropertyDispute 
#MusicDirector 
#NeighbourDispute 
#PropertyRow 
#PoliceComplaint 
#sanjaycolony 
#faridabad
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

शहर के मशहूर संगीतज्ञ मनमोहन भारद्वाज को मिल रही हैं धमकियां... इलाज के लिए पड़ोसी से लिए थे 6.10 लाख अब सवा तीन करोड़ की कोठी हड़पना चाहता है। #ManmohanBhardwaj #Threats #PropertyDispute #MusicDirector #NeighbourDispute #PropertyRow #PoliceComplaint #sanjaycolony #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जब सम्मानजनक जीवन की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित किया गया, तब अगला महत्वपूर्ण प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित था। लंबे समय तक भारत में किसी गंभीर बीमारी का मतलब अक्सर परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाना या फिर इलाज से समझौता करना होता था। इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया गया। पिछले बारह वर्षों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की गई, जो लोगों तक उनकी जरूरत के समय पहुँचती है, गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराती है और इलाज के खर्च के कारण परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देती। दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई पहलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और व्यापक बनाया है। उन्होंने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए जिसमें 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती कवर शामिल हैं। सार्वजनिक बीमा के तहत 1,80,435 करोड़ रुपये का इलाज किया गया। हर दिन 40,000 से अधिक दावे निपटाए गए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 36,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और समाज के 40 प्रतिशत सबसे जरूरतमंद (गरीब) परिवारों के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है।  इसी तरह आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 1.20 करोड़ वरिष्ठ नागरिक नामांकित हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 3,000 करोड़ रुपये के 13.84 लाख से अधिक उपचार मिले। देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब उसकी महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर हों। इस सरकार की सोच केवल महिलाओं के कल्याण तक सीमित नहीं रही। प्रयास यह रहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर, संसाधन और अधिकार सीधे उपलब्ध कराए जाएँ। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सुरक्षा सुनिश्चित हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े। पूंजी, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को उनके हाथों तक पहुँचाने की इसी सोच का परिणाम नीचे दिए गए आंकड़ों में दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का बदलाव महिलाओं को कल्याण की प्राप्तकर्ता मानने से हटकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का है। यह नारा नहीं, नीति है। उन्होंने बताया क - Panipat News