बड़ागांव धसान: तालाब सफाई के बीच खनन माफिया सक्रिय, नगर परिषद ने जलकुंभी हटाई, माफिया मिट्टी से रेत बनाकर फैला रहे गंदगी
टीकमगढ़ की बड़गांव घसान में नगर परिषद के स्थानीय लोगों के सहयोग से चंदेल कालीन पोखना तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में तालाब से बड़ी मात्रा में जलकुंभी निकाली गई। इस दौरान अवैध खनन माफिया तालाब किनारे मिट्टी से रेत बनाने में लगे थे। इस अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ सहित स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया।