कोडरमा: यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, जलापूर्ति व निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में झुमरी तिलैया शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जूडको द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।