पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त संजय दुबे की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन प्रमंडलीय सभागार में आहूत की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय उप निदेशक, शिक्षा, पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा भाग लिया गया।