पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला कार्यालय में माकपा नेताओं की कमेटी विस्तार पर बैठक
पूर्णिया मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे जिला कमेटी के सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड अवधेश कुमार मौजूद थे।बैठक की अध्यक्षता कामरेड बालेश्वर मंडल ने किया।इस बैठक में ब्रांच कमेटी जिलाकमेटी एवं लोकल कमेटी कमेटी को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श हुआ।