लातेहार: भाजपा के पूर्व लातेहार जिलाध्यक्ष पंकज सिंह बने गढ़वा ज़िला संगठन प्रभारी, लोगों ने दी बधाई
भाजपा के पूर्व लातेहार जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह को गढ़वा जिला का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के चतरा लोक सभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे जानकारी दी।