महोबा: नयापुरा बंधानवार्ड में डीजे बजाने को लेकर विवाद, दबंगों ने परिवार पर किया हमला, पांच घायल
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 बंधान वार्ड में डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने पहले डीजे बंद कराया और फिर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।