डीग: डीग में तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग शिविर का शुभारंभ, जरूरतमंदों को वितरित किए गए सहायक उपकरण
Deeg, Bharatpur | Mar 15, 2026 जिला प्रशासन डीग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डीग शहर की खंडेलवाल धर्मशाला में तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने किया।