दतिया नगर: दतिया पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग में 11 स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार, 94 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए
दतिया पुलिस ने दिनांक 16–17 अप्रैल की मध्य रात्रि में जिलेभर में सघन कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रभावी कार्यवाही की गई। इस दौरान लंबे समय से फरार 11 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया एवं 94 गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराई गई।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में की गई।