मुरैना नगर: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से कैथोदा गांव में युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत हो गई, इसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर के द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया और मृत व्यक्ति के शव को पीएम हाउस में भिजवा दिया है। जहां सोमवार को मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।