मानिकपुर: मानिकपुर के पटेल नगर में महुआ बीनने को लेकर एक ही परिवार में हुई मारपीट, चार पर पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर के पटेल नगर में बुधवार सुबह महुआ बीनने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। शाम 5 बजे पुलिस ने आजाद, रामकिशन, सावित्री और गौरा पर धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। विवाद बारी को लेकर हुआ था।