जगदलपुर: महापौर संजय पांडे की समझाइश के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया
जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 16 में उप चुनाव के लिए जहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों मुख्य विपक्षी दलों ने जीत के दावे किए हैं, वहीं अपनी जीत के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है।। इसी परिपेक्ष्य बुधवार को महापौर संजय पांडे ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को नाम वापस लेने को कहा।