अरवल: शहर पूल नहर के पास विदेशी शराब तस्करी करते रहीस कुमार गिरफ्तार, 48.9 लीटर शराब व टेंपो जब्त
Arwal, Arwal | Dec 31, 2025 पुलिस ने नोनिया बीघा निवासी अभियुक्त रहीस कुमार को शहार पूल नहर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 48.900 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, साथ ही एक टेंपो भी जब्त कर लिया गया। अवैध शराब तस्करी के इस मामले में अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर सूचना पर की गई।