दातागंज: हजरतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की
रविवार को हजरतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक युवक का फांसी के फंदे से शव लटका हुआ मिला है। शव की पहचान शिवम पुत्र कृष्णपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इसका पूरा परिवार नोएडा में रहकर मजदूरी करता है।