गभाना: लालपुर नगला में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर कंटेनर में लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग बुझाई
गभाना क्षेत्र के गांव लालपुर नगला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में कबाड़ की प्लास्टिक लदी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। बताया गया कि कंटेनर चालक नरसिंह पाल सिंह उड़ीसा से कबाड़ लेकर गाजियाबाद जा रहा था।