डौण्डीलोहारा: डौंडीलोहारा में रानी दुर्गावती अमर रहें के जयघोष से गूंजा, हजारों समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में वीरांगना रानी दुर्गावती के 463 बलिदान दिवस पर जिला स्तरीय भव्य आयोजन किया गया। जिले के 14 परिक्षेत्रों से पहुंचे लगभग 15 हजार समाजजनों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और वीरांगना रानी दुर्गावती के प्रति श्रद्धा अर्पित