बहराइच: कठौतिया के लोगों से चंदा वसूली करने वाले कोटेदार का कोटा हुआ निलंबित
जिले के ग्राम पंचायत कठौतिया के लोगों से दुर्गा पूजा के नाम पर वसूली करने वाले कोटेदार का कोटा निलंबित कर दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने पूर्ति निरीक्षक रंजीत कुमार से जांच करवाई। जांच में आरोप सही मिले। इस कोटा निलंबित कर दिया गया है। कठौतिया का कोटा महाराजसिंह नगर गांव से अटैच किया गया है। वहीं ग्राम प्रधान को चेतावनी दी गई है।